Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नए साल में सीएम नीतीश का पहला जनता दरबार, कही ये बात, पढ़ें

नए साल में सीएम नीतीश का पहला जनता दरबार, कही ये बात, पढ़ें

नए साल की शुरुआत के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता की फरियाद सुनने जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंचेंगे। सीएम के इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे से होगी।

By आकृति 

Updated Date

नए साल की शुरुआत के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता की फरियाद सुनने जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंचेंगे। सीएम के इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे से होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों के साथ बिहार के तमाम जिलों से आए हुए फरियादियों की शिकायत सुनेंगे और उस पर तुरंत कार्रवाई करने का दिशा – निर्देश भी देंगे।

पढ़ें :- बलरामपुर में मनरेगा घोटालाः तत्कालीन परियोजना निदेशक की लाखों की संपत्ति कुर्क

बता दें कि, महीने के हर पहले और दूसरे सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार लगाते हैं इस दौरान हुआ राज्य के तमाम जिलों से आए हुए लोगों की शिकायतों को सुनते हैं और इसके निपटारे को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश भी देते हैं। इस बार सीएम के जनता दरबार में गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग, खान एवम भूतत्व विभाग और सामान प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई होगी। मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में जनता दरबार लगेगा और संबंधित सभी विभागों के मंत्री और सभी आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।

जानकारी हो कि, इस जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 5 जनवरी से बिहार दौरे पर भी निकलने वाले हैं इस दौरान हुआ राज्य के तमाम जिलों में जाएंगे और वहां के लोगों से यह फीडबैक लेंगे कि उनकी सरकार किस तरह से काम कर रही है और क्या कुछ सुधार की अभी आवश्यकता है। इसके साथ ही साथ हुआ राज्य में लागू सरकारी योजनाओं के बारे में भी जनता के बीच जाकर फीडबैक लेंगे कि आखिर उन्हें इसका क्या और कितना लाभ मिल रहा है।

इसके साथ ही इस बार वह सीमित संख्या में ही लोगों को जनता दरबार में बुलाया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को जिला प्रशासन को भी जांच के बाद जनता दरबार लेकर आएगा और फिर जिला प्रशासन के माध्यम से ही उन्हें वापस उनके घर छोड़ा जाएगा।

 

पढ़ें :- प्रशासन का शिकंजाः मुरादाबाद में पूर्व बीजेपी नेता की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, हत्या का है आरोप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com