भोपाल: नर्मदा जयंती के मौके पर नर्मदापुरम में नर्मदा तट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा की.शिवराज ने निम्न मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाओं के लिए सरकार ने एक नई योजना प्रारंभ करने का ऐलान किया है.कहा कि आज नर्मदा जयंती के अवसर और नर्मदा जी के पवित्र तट पर यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रदेश में अभी तक लाड़ली लक्ष्मी योजना थी,अब लाड़ली बहना योजना बनाई जाएगी.
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें हेल्थ टिप्स और उपाय
इस योजना निम्न, मध्यम आय वर्ग की सभी जाति, पंथ, वर्ग की मेरी बहनों को 1000 रुपए माह यानी हर साल 12,000 दी जाएगी. हालांकि इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के महाकाल लोक की तरह नर्मदापुरम में नर्मदा कॉरिडोर बनाए जाने की भी घोषणा की है.
अब लाड़ली बहना योजना…
नर्मदा जयंती पर बुधनी में नर्मदा तट के पावन स्थल पर बताते हुए प्रसन्नता है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह अब लाड़ली बहना योजना शुरू होगी, जिसमें निम्न, मध्यम आय वर्ग की सभी जाति, पंथ, वर्ग की मेरी बहनों को ₹1000/माह यानी हर साल ₹12 हजार दिए जाएंगे। pic.twitter.com/a8l3J106pW
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 28, 2023
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क
शिवराज सिंह चौहान शनिवार को नर्मदापुरम में नर्मदा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की, साथ ही महाआरती भी की. सीएम शिवराज सिंह ने मंच से सभी लोगों को मुट्ठी बांधकर पांच संकल्प दिलाए. उन्होंने कहा कि नशा मुक्त शहर, स्वच्छता में नंबर शहर बनाएंगे.
योजना के लिए कौन होगा पात्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि निम्न मध्यम वर्ग की बहनें, चाहे वह किसी भी जाति की हों, किसी भी पंथ की हों, सभी को लाडली बहना योजना के तहत लाभ दिया जाएगा. अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग सामान्य वर्ग सभी गरीब बहनें, लाडली बहना योजना के लिए पात्र होंगी.