मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मदुरै ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक, दी जाएगी दो-दो लाख की आर्थिक मदद

Rakesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदुरै ट्रेन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने स्थानीय एवं रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय कर यूपी के लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

cm yogi
शेयर करें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदुरै ट्रेन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने स्थानीय एवं रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय कर यूपी के लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। यूपी सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है। दुर्घटना को लेकर यूपी सरकार ने टोल फ्री नंबर 1070 जारी कर दिया है।

कंट्रोल रूम राहत हेल्प लाइन नंबर (उत्तर प्रदेश)
– 1070 (टोल फ्री)
– 9454441081
– 9454441075

शेयर करें