1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अभेद होगी CM योगी की सुरक्षा व्यवस्था, इतने करोड़ में खरीदे जाएंगे सुरक्षा के 91 अत्याधुनिक उपकरण

अभेद होगी CM योगी की सुरक्षा व्यवस्था, इतने करोड़ में खरीदे जाएंगे सुरक्षा के 91 अत्याधुनिक उपकरण

उत्तर प्रदेश पुलिस CM के साथ ही राज्यपाल और अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए अत्याधुनिक उपकरण खरीदने जा रही है। सुरक्षा में इस्तेमाल होने वाले 91 नये अत्याधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे, जिसकी लागत लगभग एक करोड़ रुपए है।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस CM के साथ ही राज्यपाल और अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए अत्याधुनिक उपकरण खरीदने जा रही है। सुरक्षा में इस्तेमाल होने वाले 91 नये अत्याधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे, जिसकी लागत लगभग एक करोड़ रुपए है। CM के प्रदेश भ्रमण, रैलियों, धार्मिक स्थलों, कुंभ मेला सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।

पढ़ें :- कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : CM योगी

बता दें कि देश के करोड़ों लोगों के चहेते CM योगी की सिक्योरिटी पहले से ही Z+ श्रेणी और NSG कवर से लैस है। विभिन्न आतंकी समूहों और राष्ट्रविरोधी ताकतों से संभावित खतरे के मद्देनजर UP पुलिस ने पुख्ता तैयारी कर ली है।

ये उपकरण खरीदे जाएंगे

पुलिस महकमे की ओर से तीन अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों की खरीद की जानी है, जिसकी कुल कीमत 42 लाख रुपए है। 34 ड्रेसकैम खरीदे जाने हैं, जिसकी कीमत कीमत 6 लाख 80 हजार। 4 नाइट विजन, जिसकी कीमत 28 लाख 40 हजार रुपए है। ये सभी सभी कीमतें या तो पूर्व खरीद के आधार पर या जैम पोर्टल के आधार पर तय की गई हैं। गृह विभाग की ओर से तकनीकी दक्ष अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सभी उपकरणों को जिलों में दौरे के वक्त सीएम और राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात कर्मियों और फ्लीट के वाहनों से अटैच की जाएगी।

 

पढ़ें :- लखीमपुर खीरी हिंसा मामला : सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को दीपावली पर परिवार से मिलने की दी इजाजत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com