1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसीः सीएम योगी आज शाम जी-20 मेहमानों के साथ करेंगे रात्रि भोज

वाराणसीः सीएम योगी आज शाम जी-20 मेहमानों के साथ करेंगे रात्रि भोज

मुख्यमंत्री योगी रविवार शाम 7.55 बजे होटल ताज में जी-20 के मेहमानों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

By Rajni 

Updated Date

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी रविवार शाम 7.55 बजे होटल ताज में जी-20 के मेहमानों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

सोमवार को मुख्यमंत्री 11.20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रतापगढ़ जाएंगे। जी 20 देशों के विकास मंत्रियों के समक्ष काशी का विकास मॉडल भी रखा जाएगा। बताया जाएगा कि धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की नगरी के पुरातन स्वरूप को बरकरार रखते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर को आदर्श उदाहरण बताया जाएगा। सिक्स व फोरलेन सड़कों, ओवरब्रिज व फुट ओवरब्रिज के निर्माण से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। यह भी बताया जाएगा कि भविष्य में विकास की गति और तेज होगी। दुनिया का तीसरा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का रोपवे काशी में बनाया जा रहा है।

जी 20 देशों के सम्मेलन में विकास मॉडल और तकनीक का आदान प्रदान भी किया जाएगा। दुनिया की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले देशों के विकास मंत्रियों का समूह रविवार से तीन दिन विकास पर मंथन करेगा।

पढ़ें :- कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : CM योगी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com