1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जनता दरबार से हुई सीएम योगी के नए साल की शुरुआत, कही ये बात, पढ़ें

जनता दरबार से हुई सीएम योगी के नए साल की शुरुआत, कही ये बात, पढ़ें

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान नए साल के पहले दिन रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 300 लोगों की फरियाद सुनी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान नए साल के पहले दिन रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 300 लोगों की फरियाद सुनी। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए इस बार जनता दर्शन का आयोजन मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में किया गया। यहां कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक फरियादी से मिलकर उनकी समस्याओं को इत्मीनान से सुना।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश में दंगा करने वालों को बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : CM योगी

फरियादियों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। इस दौरान उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आई एक बिटिया को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि पैसे के अभाव में उसकी मनचाही पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह बिटिया कॉलेज की फीस का इस्टीमेट बनाकर डीएम के माध्यम से उन तक उपलब्ध करवाए। इस्टीमेट मिलते ही आवश्यक धनराशि की तत्काल व्यवस्था कर दी कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई के लिए यह मदद लगातार मिलती रहेगी।

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई फरियादी इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता वह निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। यदि कोई किसी की भूमि पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसे कानून सम्मत सबक सिखाया जाए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।

जनता दर्शन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन पूजन व अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेकने के साथ शुरू हुई। सीएम योगी हर बार की तरह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला भी गए और गोसेवा करते हुए गोवंश को अपने हाथों से गुड़ चना खिलाकर उन्हें दुलार दिया।

पढ़ें :- CM योगी की बड़ी सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपये
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com