Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. आज बागपत पहुंचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा,दो दिन में तीन लोकसभा मथेंगे राहुल

आज बागपत पहुंचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा,दो दिन में तीन लोकसभा मथेंगे राहुल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से चलकर पश्चिमी यूपी आज यानि 3 जनवरी की शाम तक बागपत में प्रवेश करेंगी ओर बागपत के मवीकलां में यात्रा का रात में विश्राम होगा। और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 4 जनवरी की सुबह बागपत से शामली जनपद के लिए रवाना हो जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तैयारियो में जुटे हुए हैं ओर राहुल गाँधी व अन्य वरिष्ठ नेताओ के लिए फार्म हाउस में ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है तो हजारों की संख्या में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओ के लिए एक बड़ा पांडाल लगाया जा रहा है ओर खाने के लिए रसोई बनाई गई है।

पढ़ें :- सुल्तानपुर के MP/ MLA कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मिली जमानत, जानें क्या है मामला

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज यानि 3 जनवरी की सुबह दिल्ली से चलेगी ओर गाजियाबाद के लोनी से होते हुए शाम तक बागपत में प्रवेस करेगी ओर जनपद बागपत के मवी कलाँ गांव में यात्रा का रात्रि प्रवास रहेगा। मवी कला गांव के हरी केस्टल फार्म हाउस में राहुल गाँधी व अन्य वरिष्ठ नेताओं के लिए रात में रुकने की व्यवस्था की गई है। और हजारों की संख्या में पहुँचने वाले कार्यकर्ताओ के लिए एक बहुत बड़ा पंडाल लगाया गया है ओर उनके खाने की व्यवस्था के लिए रसोई बनाई गई है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए है ओर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हजारों की सख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। जिसके चलते ही जनपद के मवी कला गांव में एक रसोई भी बनाई गई है। जिसमे कार्यकर्ताओ के लिए खाना बनाने का काम आज से ही शुरू कर दिया गया है ओर पूरी सब्जी के साथ ही मिठाई भी बनाई जाएगी। खाना बनाने वाले कारीगर ने बताया है कि वह कांग्रेस की यात्रा में खाना बनाने का काम करते आरहे है ओर यहाँ पर 5 हजार लोगो के लिए खाना बनाया जाएगा। जिसके लिए काफी लोग खाना बनाने में लगे हुए है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज बागपत पहुंचेगी जिसके कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तैयारियो में जुटे है। तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन क़ीतरफ से किये जा रहे है ओर जिले के अधिकारी निरीक्षण भी कर रहे है। जनपद की भारी पुलिस बल के साथ ही पीएससी व अर्ध सैनिक बल तैनात रहेगा।

पढ़ें :- प्रयागराजः PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर BJP नेताओं में उबाल, राहुल गांधी का पुतला फूंक जताया आक्रोश
Advertisement