Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में घिरी कांग्रेस सरकार,महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर सीएम और आबकारी मंत्री का पुतला जलाया

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में घिरी कांग्रेस सरकार,महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर सीएम और आबकारी मंत्री का पुतला जलाया

By Rajni 

Updated Date

रायगढ़। राज्य में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार और उनके खास कार्यकर्ता घिरते नजर आ रहे हैं। ईडी ने 2000 करोड़ के शराब घोटाले में शामिल नामजद लोगों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

पढ़ें :- अयोध्या के राम मंदिर का चढ़ावा विवाद पूरे देश के लिए शर्मनाक : संजय राउत

इस विषय को लेकर रायगढ़ महिला मोर्चा की सदस्यों ने गैलेक्सी मॉल के सामने मोर्चा अध्यक्ष शोभा शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी विभाग के मंत्री कवासी लकमा का पुतला दहन किया है।

सरकार खुद शराब बेचने पर उतारूः भाजपा महिला मोर्चा 

भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है,कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई थी प्रदेश में शराब बंदी को पहली प्राथमिकता देंगे। लेकिन वास्तविकता में सरकार खुद शराब बेचने पर उतारू हो गई।जिसका हम खुला विरोध करते है।

मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने कहा कि रायपुर कांग्रेस महापौर के बड़े भाई अनवर ढेबर के यहां ईडी की छापेमारी में  2000 करोड़ के शराब घोटाले की बात सामने आ चुकी है।

पढ़ें :- 'संतों और मठ-मंदिरों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र': धीरेंद्र शास्त्री

इसी बात का विरोध प्रदर्शन करने हम यहां उपस्थित हुए हैं। घटनास्थल पर महिला मोर्चा ने जमकर नारेबाजी करते हुए गैलेक्सी मॉल के सामने ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन कर किया।

इधर प्रशासन से पुतला दहन की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी भाजपा महिला मोर्चा ने प्रशासन और पुलिस बल की उपस्थिति में जिस तरह से धक्का मुक्की करते हुए पुतला दहन किया। इस बात की पूरे शहर में चर्चा हैं।

Advertisement