मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
हेल्थ

Corona Update : करोना का कहर जारी…एक हफ्ते में कोरोना के कुल कितने मामले ?

Shahi

देश में कोरोना के मामले लगातार बढं रहे हैं. जिसको लेकर सरकार हाई अलर्ट पर है. कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए आज दिल्ली में अहम बैठक की गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ये बैठक की. इस बैठक में सभी स्वास्थय मंत्री शामिल हुए.

covid
शेयर करें

भारत में कोरोना के मामले में इजाफा देखा गया है. स्वास्थय मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में लगभग 6050 कोरोना संक्रमितों की संख्या पायी गयी है. ऐक्टिव केसों की संख्या लगभग 28,303 बढ़ गई है. वहीं बीते 24 घंटे कोरोना से मरने वाले मरिजों की संख्या 14 है.

 

किस राज्य में कोरोना के कितने केस

भारत में सबसे ज्यादा कोरोना का कहर पांच राज्यों में सबसे जयादा पाया गया है. सबसे पहले नंबर पर है केरल. जहां लगभग 2 हजार नये केस सामने आये हैं. जिनमें से कुछ मरीज ठीक भी हुए हैं.

दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र  है जहां नये मामले लगभग 5 हजार 68 हैं. जहां कुछ मरीज ठीक हुए. वहीं 2 की मौत की खबर सामने आयी है. इस हफ्ते महाराष्ट्र में कोरोना के लगभग 710 नये मामले मिले हैं.

तीसरे नंबर पर दिल्ली है. जहां इस हफ्ते लगभग 5 सौ 8 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कुछ कोरोना से संक्रमित मरीज ठीक हुए. मरने वालों की संख्या जीरो है. दिल्ली में अभी तक एक्टिव केस लगभग 1 हजार 7 सौ 96 है.

 

कोरना से संक्रमित चौथे और पांचवे नंबर पर है हिमाचल और गुजरात है. जहां बीते इस हफ्ते में लगभग 3 सौ 88 नये मामले सामने आये हैं वहीं एक्टिव केस 1 हजार 7 सौ 94 हो गये हैं. बात करें पांचवे राज्य गुजरात की तो वहां 3 सौ 51 नये केस सामने आये और एक की मौत की खबर भी सामने आयी है. वहीं कुछ मरीजों के ठीक कोरोना से ठीक हुए.

 

भारत में कोरोना के कुल केस

स्वास्थय मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कोरोना के केस बढ़कर कुल 4 करोड़ 47 लाख 29 हजार 284 हो गये हैं. वहीं मरने वालों की संख्या  5 लाख 30 हजार 9 सौ 1 हैं.

शेयर करें