1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajasthan News: बीजेपी ने कोरोना के खतरे को देखते हुए रद्द की जन आक्रोश यात्रा

Rajasthan News: बीजेपी ने कोरोना के खतरे को देखते हुए रद्द की जन आक्रोश यात्रा

राजस्थान में BJP ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जन आक्रोश यात्रा रद्द कर दी है,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया कि यदि कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा सकता,तो वे भारत जोड़ो यात्रा को निलंबित करने पर विचार करें. हालांकि, कांग्रेस ने ऐसा करने साफ मना कर दिया

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Jaipur News: राजस्थान में BJP ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जन आक्रोश यात्रा रद्द कर दी है,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया कि यदि कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा सकता,तो वे भारत जोड़ो यात्रा को निलंबित करने पर विचार करें. हालांकि, कांग्रेस ने ऐसा करने साफ मना कर दिया.

पढ़ें :- '2019 से 2026 तक 274 भगोड़ों की वापसी...', अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

केंद्र सरकार पर चुनिंदा ढंग से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी तो कर्नाटक और राजस्थान में यात्रा निकाल रही है. उसने सवाल पूछा कि क्या केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने उनके आयोजकों को भी पत्र लिखा है?

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह राजस्थान से हरियाणा में दाखिल हुई. कांग्रेस की विशाल जनसंपर्क पहल यह यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान से गुजर चुकी है. यह यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी. आठ दिनों के अवकाश के बाद यह यात्रा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब होते हुए आखिरी में जम्मू कश्मीर पहुंचेगी.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com