मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः बुलेट में दूसरा साइलेंसर लगाने वाले दुकानदारों पर कसी नकेल

Rakesh

अंबाला में युवकों में बुलेट मोटरसाइकिल में साइलेंसर बदलवाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। युवक सड़कों पर अपनी बुलेट दौड़ाकर पटाखे बजाते हैं, जिससे आने-जाने वालों का ध्यान भटक जाता है और दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है। साथ में बीमार लोगों पर भी इसका असर पड़ता है और वातावरण में शोर फैलता है।

bullet bike
शेयर करें

अंबाला। अंबाला में युवकों में बुलेट मोटरसाइकिल में साइलेंसर बदलवाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। युवक सड़कों पर अपनी बुलेट दौड़ाकर पटाखे बजाते हैं, जिससे आने-जाने वालों का ध्यान भटक जाता है और दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है। साथ में बीमार लोगों पर भी इसका असर पड़ता है और वातावरण में शोर फैलता है।

अंबाला पुलिस ने बताया कि यह नियमों का उल्लंघन है। इस लिए अंबाला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर उन दुकानदारों के साइलेंसर जब्त किए जो असली साइलेंसर बदल कर पटाखे फोड़ने वाले साइलेंसर लगाते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुकानदारों के खिलाफ कारवाई होगी।

शेयर करें