1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजनौर में आंधी का कहरः बाइक पर पेड़ गिरने से पति की मौत, पत्नी घायल

बिजनौर में आंधी का कहरः बाइक पर पेड़ गिरने से पति की मौत, पत्नी घायल

यूपी के बिजनौर जिले में मंगलवार की देर रात तेज आंधी और बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बाइक पर पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई।

By Rajni 

Updated Date

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में मंगलवार की देर रात तेज आंधी और बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बाइक पर पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित

सड़क किनारे कई पेड़ टूटकर गिर पड़े। कई सड़कों पर यातायात भी बाधित हो गया, जिससे लंबा जाम लग गया। पेड़ों की चपेट में आकर बिजली के तार भी टूट गए जिससे कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। हल्दौर थाना क्षेत्र के अमहेड़ा इलाके में तेज आंधी के चलते बाइक पर एक पेड़ गिर गया।

पेड़ गिरने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि देर रात लगभग 9:00 बजे अपनी पत्नी को लेकर ससुराल से घर लौट रहा था। युवक की बाइक पर अचानक एक पेड़ गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com