1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसीः घर में मिला पूर्व अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी का शव, सनसनी

वाराणसीः घर में मिला पूर्व अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी का शव, सनसनी

हॉकी का वर्ल्ड कप खेल चुके पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव मिश्रा का शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई। यूपी के वाराणसी जिले के  नारायणपुर सिरसौली स्थित उनके घर से शव बरामद हुआ है।

By Rajni 

Updated Date

वाराणसी। हॉकी का वर्ल्ड कप खेल चुके पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव मिश्रा का शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई। यूपी के वाराणसी जिले के  नारायणपुर सिरसौली स्थित उनके घर से शव बरामद हुआ है।

पढ़ें :- 2014 से पहले सरकारों को रहती थी कुर्सी बचाने की चिंता, देश के हाथ से निकल जाते थे अवसर : रक्षा मंत्री

कमरे में शव पूरी तरह सड़ चुका था। दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। राजीव मिश्रा वाराणसी रेलवे स्टेशन पर चीफ इंस्पेक्टर ऑफ टिकट (CIT) के पद पर कार्यरत थे।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। देर रात हरिश्चंद्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस इस मामले जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष शिवपुर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वज़ह साफ़ हो पाएगी। राजीव मिश्रा 1997 के जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के स्टार खिलाड़ी थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com