Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर में पड़ रही जानलेवा ठंड, पिछले 24 घंटे में हार्ट अटैक और ब्रेनहैम्रेज से 25 की मौत

कानपुर में पड़ रही जानलेवा ठंड, पिछले 24 घंटे में हार्ट अटैक और ब्रेनहैम्रेज से 25 की मौत

कानपुर में गुरुवार रात पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में यहां 25 लोगों की मौत हुई है। वजह- हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक रही है। मौत के यह चौंकाने वाले आंकड़े सिर्फ दो अस्पताल के हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कानपुर में गुरुवार रात पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में यहां 25 लोगों की मौत हुई है। वजह- हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक रही है। मौत के यह चौंकाने वाले आंकड़े सिर्फ दो अस्पताल के हैं। अगर थोड़ा पीछे जाए, यानी 4 दिन की बात करें तो इन दोनों अस्पतालों में 65 लोगों की मौत हो चुकी है। कारण, वही हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक रहा है।

पढ़ें :- पांचवें चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 20 मई को है वोटिंग

कानपुर में लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान है। यहां के निदेशक डॉ. विनय कृष्णा ने बताया, “गुरुवार को हृदय रोग से पीड़ित 723 मरीज आए। इनमें 41 को भर्ती किया गया। 15 मरीजों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत गई। वहीं, 7 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।” वहीं, दूसरी ओर कानपुर के ही एक अन्य हैलट अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक से 3 मरीजों की मौत हो गई। इनमें उन्नाव की 65 वर्षीय संध्या, कल्याणपुर की 74 वर्षीय रजोल और कन्नौज के 70 वर्षीय जाकिर हैं।

पिछले 3-4 दिनों में पारा 3 से 5 डिग्री के बीच रहा है। दूसरी, बात हृदय रोग संस्थान में कानपुर के आसपास 18 जिलों से मरीज आते हैं।यूपी में ठंड का कहर जारी है।​​​​​​ प्रदेश के 9 शहरों का तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है। गुरुवार को जालौन प्रदेश का सबसे सर्द जिला रहा। यहां तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, शुक्रवार यानी आज गुनगुनी धूप निकलेगी। शाम को धुंध छाई रहेगी। इससे शीतलहर बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान दिन का तापमान 16°C और रात का तापमान 6°C रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अधिकतर जिलों में घना कोहरा पड़ेगा।

अयोध्या में शुक्रवार सुबह एक बार फिर पारा लुढ़ककर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बीते दो दिनों में हुए मौसम के बदलाव के कारण रामनगरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आना भी कम हो गया है।

पढ़ें :- अमेठी में आग से गृहस्थी जलकर राख, खाना बनाते समय निकली चिंगारी से हुआ हादसा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com