मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

मछली पालन के खतरे से निपटना बड़ी चुनौती, सेमिनार में 17 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

HO BUREAU

गोवा के नेवल वॉर कॉलेज में 25 सितंबर को अवैध, अघोषित और अनियमित (आईयूयू) रूप से मछली पकड़ने पर इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (आईओआरए) ने सेमिनार का आयोजन किया । सेमिनार में हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में आईयूयू मछली पकड़ने की गतिविधियों, आर्थिक, पर्यावरणीय और सुरक्षा क्षेत्र में इसके निहितार्थ और इन गतिविधियों से निपटने में उन कानूनी रिक्तताओं की समीक्षा की गई, जिन्हें आईओआरए सदस्य देशों द्वारा आगे बढ़ाया जा सकता है।

seminar
seminar
शेयर करें

नई दिल्ली। गोवा के नेवल वॉर कॉलेज में 25 सितंबर को अवैध, अघोषित और अनियमित (आईयूयू) रूप से मछली पकड़ने पर इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (आईओआरए) ने सेमिनार का आयोजन किया । सेमिनार में हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में आईयूयू मछली पकड़ने की गतिविधियों, आर्थिक, पर्यावरणीय और सुरक्षा क्षेत्र में इसके निहितार्थ और इन गतिविधियों से निपटने में उन कानूनी रिक्तताओं की समीक्षा की गई, जिन्हें आईओआरए सदस्य देशों द्वारा आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, इंडोनेशिया, केन्या, मेडागास्कर, मोजाम्बिक, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, ओमान, सोमालिया, दक्षिण अफ्रीका, सेशेल्स, श्रीलंका, थाईलैंड और तंजानिया सहित 17 आईओआरए देशों के प्रतिनिधियों ने आईओआर में आईयूयू मत्स्य पालन के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए मुद्दे आधारित विचार-विमर्शों में भाग लिया।

शेयर करें