मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका में नौसेना भूतल युद्ध केंद्र का किया दौरा

HO BUREAU

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के अपने चल रहे दौरे के एक हिस्से के रूप में मेम्फिस, टेनेसी में नेवल सर्फेस वारफेयर सेंटर (NSWC) में विलियम बी मॉर्गन लार्ज कैविटेशन चैनल (LCC) का दौरा किया। LCC पनडुब्बियों, टॉरपीडो, नौसैनिक सतह जहाजों और प्रोपेलर के परीक्षण के लिए दुनिया की सबसे बड़ी और तकनीकी रूप से सबसे उन्नत जल सुरंग सुविधा में से एक है।

rajnath singh
rajnath singh
शेयर करें

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के अपने चल रहे दौरे के एक हिस्से के रूप में मेम्फिस, टेनेसी में नेवल सर्फेस वारफेयर सेंटर (NSWC) में विलियम बी मॉर्गन लार्ज कैविटेशन चैनल (LCC) का दौरा किया। LCC  पनडुब्बियों, टॉरपीडो, नौसैनिक सतह जहाजों और प्रोपेलर के परीक्षण के लिए दुनिया की सबसे बड़ी और तकनीकी रूप से सबसे उन्नत जल सुरंग सुविधा में से एक है।

रक्षा मंत्री को सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। राजनाथ सिंह के साथ अमेरिका में भारत के राजदूत, भारतीय नौसेना के महानिदेशक, नौसेना संचालन और डीआरडीओ रक्षा प्रौद्योगिकी परामर्शदाता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

नीति के लिए अमेरिकी नौसेना के उप अवर सचिव ने उनका स्वागत किया और एनएसडब्ल्यूसी के कमांडर और तकनीकी निदेशक ने उन्हें जानकारी दी। चर्चा का उद्देश्य भारत में स्वदेशी डिजाइन और विकास के लिए समान सुविधा की स्थापना के लिए चल रहे प्रस्ताव का समर्थन करना भी है।

शेयर करें