Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली भाजपा का शिष्टमंडल पुलिस आयुक्त से मिला, केजरीवाल सरकार के मंत्रियों की सौंपी शिकायत, जांच की मांग

दिल्ली भाजपा का शिष्टमंडल पुलिस आयुक्त से मिला, केजरीवाल सरकार के मंत्रियों की सौंपी शिकायत, जांच की मांग

By HO BUREAU 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को दिल्ली सरकार के मंत्रियों की शिकायत सौंपी। श्री सचदेवा ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम पर संचारित नोट और पत्रों की जांच की मांग की।

पढ़ें :- 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी,  बंगाल में हिंसा से मतदान प्रभावित; मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग

मंत्रियों द्वारा दिखाए जा रहे पत्र को संदेहपूर्ण और नकली बताया

श्री सचदेवा ने पुलिस आयुक्त को बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ED की हिरासत में हैं। कानूनी रूप से वह किसी मंत्री या लोगों को कोई नोट या पत्र जारी नहीं कर सकते हैं, लेकिन हर दूसरे दिन अरविंद केजरीवाल के मंत्रियों द्वारा उनको लिखे गए पत्रों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया जा रहा है। जांच एजेंसी ने इनको कलम, कागज़ या कंप्यूटर देने की कोई अनुमति नहीं दी है, इसलिए मंत्रियों द्वारा दिखाए जा रहे पत्र संदेहपूर्ण और नकली लगते हैं।

पत्र में निवेदन किया गया है कि दिल्ली पुलिस को जनहित में मामले की जांच करनी चाहिए और लोगों को गुमराह करने वाले पत्रों की सच्चाई को सार्वजनिक क्षेत्र में प्रकाशित करना चाहिए। इस मौके पर दिल्ली भाजपा मीडिया हेड प्रवीण शंकर कपूर, प्रवक्ता और वकील अमित तिवारी, मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल, कार्यालय मंत्री बृजेश राय और वकील शौमेंदु मुखर्जी भी थे।

Advertisement