1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. H1N1 को लेकर एक्शन में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह, जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद समीक्षा बैठक

H1N1 को लेकर एक्शन में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह, जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद समीक्षा बैठक

Delhi : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने H1N1 इन्फ्लूएंजा की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।✍️अरविंद कुमार

By HO BUREAU 

Updated Date

Delhi : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने H1N1 इन्फ्लूएंजा की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद हुई समीक्षा बैठक में निगरानी, टेस्टिंग, स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों और जन-जागरूकता को मजबूत करने पर जोर दिया गया। देश में H1N1 इन्फ्लूएंजा की स्थिति और इससे निपटने की तैयारियों को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

पढ़ें :- दिल्ली के भविष्य की नई तस्वीर तैयार, खट्टर-रेखा गुप्ता-संधू की मौजूदगी में मास्टर प्लान जारी

इसके बाद बीमारी की स्थिति और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय राजधानी की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए संभावित चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा हुई।

सक्रिय निगरानी और टेस्टिंग पर फोकस

समीक्षा बैठक में H1N1 की सक्रिय निगरानी और जरूरत के अनुसार टेस्टिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों से संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखने और संभावित मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य तंत्र को तैयार रखने की बात कही गई। अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में आवश्यक तैयारियां बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़ें : मजबूत लोकतंत्र के लिए वेतनभोगी जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय होना जरूरी

जागरूकता के साथ स्वच्छता पर जोर

बैठक में संक्रमण से बचाव के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने और नगर निकायों समेत संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता बताई गई। लोगों को हाथों की नियमित सफाई और सांस संबंधी स्वच्छता जैसी सावधानियां अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही, लगातार बने रहने वाले या गंभीर लक्षणों को नजरअंदाज न करने और ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से चिकित्सकीय सलाह लेने पर जोर दिया गया।

पढ़ें :- दिल्ली SIR पर बड़ा अपडेट, 31 अगस्त को ड्राफ्ट रोल और 4 नवंबर को फाइनल वोटर लिस्ट

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️अरविंद कुमार

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।   

पढ़ें :- सत्येंद्र जैन पर ACB का शिकंजा, जल बोर्ड टेंडर मामले में पूर्व मंत्री समेत 6 गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com