मुंबई में स्थित नावा शेवा बंदरगाह से गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 20 टन हेरोइन बरामद किया है. दिल्ली पुलिस द्वारा जब्त की गई हेरोइन की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप है. नशे की इस खेप का बाजार मूल्य तकरीबन ₹1725 करोड़ आंका गया है.ड्रग्स की इतनी बड़ी मात्रा देखकर पुलिस भी अचंभीत रह गई.
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क
दिल्ली पुलिस ने ड्रग माफियाओं के बड़े खेल को नाकाम कर दिया है. पुलिस को नशे की बड़ी खेप भारत आने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद स्पेशल सेल की एक टीम ने नावा शेवा बंदरगाह से एक कंटेनर को जब्त किया. जब इसकी छानबीन की गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए. टीम ने कंटेनर से तकरीबन 20 टन हेरोइन बरामद की. पुलिस सूत्रों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत तकरीबन ₹1725 करोड़ है. पुलिस के समक्ष सबसे बड़ा सवाल यह है कि नशे की इतनी बड़ी खेप को किसने मंगवाया था? साथ ही यह भी सवाल उठने लगे हैं कि तमाम तरह की सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच नशे की खेप भारतीय सीमा में कैसे प्रवेश की गई?