1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा में डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति, 70% लोगों की बनी ‘आभा आईडी’

बांदा में डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति, 70% लोगों की बनी ‘आभा आईडी’

Banda : 21 अगस्त- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत बांदा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।✍️Sandeep

By HO BUREAU 

Updated Date

Banda : 21 अगस्त- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत बांदा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। सरकार की इस दूरदर्शी योजना के तहत जिले में अब तक लगभग 70 प्रतिशत लोगों की ‘आभा आईडी’ बनाई जा चुकी है। इस बड़ी उपलब्धि से अब मरीजों को अस्पतालों में पुराने पर्चे और भारी-भरकम मेडिकल फाइलें लेकर भटकने से हमेशा के लिए आजादी मिल जाएगी।

पढ़ें :- पत्नी-सास की हत्या का खुलासा, आरोपी पति मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

5 वर्ष से अधिक उम्र के हर व्यक्ति की बनाई जा रही आभा आईडी

आभा आईडी 5 वर्ष से अधिक उम्र के हर नागरिक की बनाई जा रही है। इसमें 14 अंकों का एक खास यूनिक नंबर होता है। इसका मुख्य उद्देश्य व्यक्ति की पूरी मेडिकल हिस्ट्री (बीमारी, डॉक्टर की पर्ची, जांच रिपोर्ट और दवाइयों का विवरण) को हमेशा के लिए डिजिटल और सुरक्षित करना है। जब भी कोई मरीज अस्पताल जाएगा तो डॉक्टर सिर्फ इस आईडी के जरिए उसकी पुरानी सभी बीमारियों और इलाज का डेटा एक क्लिक पर देख सकेंगे। इससे कागजात खोने का डर खत्म हो जाएगा और सही समय पर सटीक इलाज मिलने में बहुत सहूलियत होगी।

गांव से शहर तक चल रहा अभियान

जिले में इस योजना को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHO) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) पर मरीज का पर्चा बनते समय ही आभा आईडी बनाई जा रही है। वर्तमान में बांदा शहर के 8 अस्पतालों में पर्चा काटने का काम पूरी तरह से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के जरिए ही ऑनलाइन किया जा रहा है।

इस संबंध में बांदा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में आभा आईडी बनाने की प्रगति 70% तक पहुंच चुकी है जो कि एक बेहद शानदार रिकॉर्ड है। इन्होंने कहा कि विभाग लगातार पूरी सक्रियता से काम कर रहा है ताकि शत-प्रतिशत लोगों को इस डिजिटल कवच से जोड़ा जा सके।

आने वाले समय में इसका सीधा लाभ हर आम नागरिक को मिलेगा और स्वास्थ्य संबंधी कागजात संभालने की चिंता से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। इन्होंने कहा कि बांदा का स्वास्थ्य विभाग आम जनता को हाईटेक और सुलभ इलाज देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पढ़ें :- 'पी की परिभाषा एक दिन पाकिस्तान कर देंगे...', CM योगी ने सपा पर साधा निशाना

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️Sandeep

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।   

 

पढ़ें :- मथुरा में निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, तीन श्रमिकों की मौत, एक घायल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com