देश में बुद्धिजीवियों के गढ़ के तौर पर ख्यातिप्राप्त प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय साक्षी बना एक प्रदेश की विकास यात्रा की कहानी का। मौक़ा था पुस्तक “योगी @ ट्रिलियन अभियान” का।
Updated Date
नई दिल्ली। देश में बुद्धिजीवियों के गढ़ के तौर पर ख्यातिप्राप्त प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय साक्षी बना एक प्रदेश की विकास यात्रा की कहानी का। मौक़ा था पुस्तक “योगी @ ट्रिलियन अभियान” का। JNU की प्रोफ़ेसर पूनम कुमारी और देश के कई प्रतिष्ठित शोधकर्ताओं ने मिलकर पुस्तक “योगी @ ट्रिलियन अभियान “ का संपादन किया है।
पुस्तक “योगी @ ट्रिलियन अभियान” का हुआ विमोचन
पुस्तक में उत्तर प्रदेश को अगले कुछ सालों के अंदर एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के योगी आदित्यनाथ के संकल्प की विवेचना की गई है और इसका खाका तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनोमी बनाने के लक्ष्य में UP की भूमिका पर इस पुस्तक में विस्तार से प्रकाश डाला गया है।
मोदी और योगी के डबल इंजन की सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य को विकास की मुख्यधारा में लाने के प्रयास की गहराई से समीक्षा की गई है। पुस्तक विमोचन के मौक़े पर केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल VK सिंह , वरिष्ठ चिंतक राम बहादुर राय सहित देश भर के शिक्षा जगत के तमाम बड़े लोग मौजूद रहे।
यूपी में विकास के लिए ज़रूरी वातावरण बनाने के लिए वक्ताओं ने की योगी की तारीफ
सभी वक्ताओं ने एक मत से इस बात का ज़िक्र किया कि जो उत्तर प्रदेश कभी बीमारू राज्यों की श्रेणी में आता था वहाँ आज विकास के नए मापदंड स्थापित किए जा रहे हैं। विकास के लिए ज़रूरी वातावरण बनाने के लिए भी वक्ताओं ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ़ की और कहा कि जहां कभी अपहरण एक उद्योग होता था वहाँ आज अपहरणकर्ताओं का ही प्रदेश मैं एक तरह से अपहरण हो चुका है।
उत्तर प्रदेश में एक मज़बूत मुख्यमंत्री के तौर पर उभरें योगीः राम बहादुर राय
वरिष्ठ चिंतक राम बहादुर राय ने उत्तर प्रदेश में एक मज़बूत मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ को स्थापित करने में प्रधानमंत्री मोदी की भी तारीफ़ की और कहा कि प्रदेश में इसी राजनीतिक स्थिरता के कारण विकास का माहौल बना है।
केंद्रीय मंत्री जनरल VK सिंह ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ़ करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। ऐसे में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश को जिस तरीक़े से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे ले जा रहे हैं उससे भारत का दुनिया के सबसे बड़े आर्थिक महाशक्ति बनने का सपना जल्द पूरा होगा।