मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

Rakesh

उत्तराखंड में हल्द्वानी की घटना के बाद यूपी में हाई अलर्ट किया गया है। फतेहपुर में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ चिह्नित किए हॉटस्पॉट क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

flag march
शेयर करें

फतेहपुर। उत्तराखंड में हल्द्वानी की घटना के बाद यूपी में हाई अलर्ट किया गया है। फतेहपुर में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ चिह्नित किए हॉटस्पॉट क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

एसपी के मुताबिक जिले के 82 हॉटस्पॉट पर फोर्स की तैनाती की गई है। जनता से वार्ता स्थापित कर किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

हल्द्वानी में हुए उपद्रव के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट के बाद यूपी के फतेहपुर जिले में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड पर है। जिले में मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही साथ डीएम,एसपी भी शहर की सड़कों पर भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करते नजर आए।

टैग: police S&P
शेयर करें