मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
हेल्थ

क्या है वीगन मिल्क? चलिए जानते हैं, इसके बारे में

Avnish

मिल्क के बारे में तो आप जानते ही हो लेकिन क्या आपको पता है कि वीगन मिल्क क्या होता है। कितना लाभदायक होता है?तो चलिए जानते हैं।

vegan
शेयर करें

नई दिल्ली। वीगन डाइट आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में बना हुआ है। तमाम कालाकारों की बात करें तो वीगन डाइट ही फॉलो करते हैं। यह डाइट सिर्फ वीगन डाइट नहीं बल्कि वेजिटेरियन डाइट है या फिर आप यूं कह सकते हैं कि यह उससे काफी ज्यादा है। वीगन डाइट वो शाकाहारी खाना होते हैं जो कि समुद्री खाने से तालुल्क नहीं रखते हैं। यह भी बताते चलें आपको की वीगन डाइट में किसी भी तरीके के डेयरी प्रोडक्ट यानि की दूध, दही, घी, मावा, पनीर आदि चीजों को नहीं खा सकते हैं ।

क्या है वीगन डाइट?

बता दें कि वीगन डाइट एक तरीके से प्लांट बेस्ड डाइट है, जिसमें आमतौर से फल, सब्जियां, अनाज, फल , मेवे शामिल होते हैं यानि कि यह तो साफ है कि इसमें किसी भी प्रकार की शाकाहारी चीजें शामिल नहीं होती हैं। जो लोग वीगन फूड का सेवन करते हैं वो समुद्र से जुड़ी हुई चीजें नहीं खा सकते। सिर्फ इतना ही नहीं जो लोग वीगन डाइट करते हैं। वो लोग एनिमल बेस्ड या उत्पादों को भी नहीं खाते हैं। इसके कई कारण होते हैं। खासकर इससे स्वास्थ्य लाभ भी होगा और पशुओं के अधिकार के लिए भी यह डाइट की जाती है।

क्यों नहीं करते वीगन डाइट में दूध का सेवन?

जैसा कि ऊपर जानकारी दे दी है कि वीगन डाइट में किसी भी प्रकार के पशु आहार को शामिल नहीं किया जाता। वीगन डाइट में न केवल मांस, बल्कि डेयरी उत्पादों, अंडे और शहद को भी शामिल नहीं किया जाता। इसके आलावा शाकाहारी खाने में जैसे कि चरबी, मट्ठा, या जिलेटिन का भी सेवन नहीं करते क्योंकि उसमें भी पशु कृषि का उत्पाद रहता है। वीगन डाइट में सिर्फ प्राकृतिक रूप से प्राप्त आहारों का सेवन करते हैं। वीगन डाइट फॉलो करने वाले लोग वीगन मिल्‍क का इस्तेमाल करते हैं।

शेयर करें