मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

गर्मी के मौसम में करें मटके का दान, मिलेंगे अनगिनत लाभ

Rajni

गर्मी के मौसम में मटका दान का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि मटका या घड़े के दान से घर में सुख-समृद्धि आती है और लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व बताया गया है।

ghada
शेयर करें

नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में मटका दान का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि मटका या घड़े के दान से घर में सुख-समृद्धि आती है और लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व बताया गया है। मनुष्य को दान का फल हमेशा मिलता है। जितना हो सके हम सभी को कुछ ना कुछ दान हमेशा करते रहना चाहिए। जिस समय जिस चीज की अवश्यकता हो उस समय उस चीज का दान बहुत फल देता है।

ठंड में कंबल का दान तो वहीं गर्मी में मटके का दान लाभकारी होता है। गर्मी के मौसम में तेज धूप और लू के चलते मटके का दान बेहद फायदेमंद साबित होता है। मटके का ठंडा पानी गर्मी में लोगों की प्यास बुझाता है। मई -जून में पारा 40 के पास पहुंच जाता है जिसके चलते कई लोगों को ठंडा पानी नसीब नहीं होता। लेकिन अगर आप गर्मी में लोगों को मटका दान में दें तो आपको उसका फल जरूर मिलता है।

कम से कम दो घड़े जरूर दान में दें

धर्म में भी कहा गया है कि प्यासे की प्यास बुझाना नेक काम है और गर्मी के मौसम में यह काम यानि पानी पिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। कई बार लोग इस गर्मी के मौसम में प्याऊ लगवाते हैं तो कई लोग मटके का दान करते हैं। गर्मी के मौसम में कोशिश करें कि किसी जरूरतमंद को कम से कम दो घड़े जरूर दान में दें। घड़ा खाली ना दें। घड़े में पानी जरूर भरकर दें। ऐसा करने से एक घड़ा आपके पूर्वजों को जाता है और दूसरा घड़ा विष्णु भगवान के नाम से दान करें।

शेयर करें