1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबादः बिल्डिंग में आग लगने से दर्जनभर वाहन जले, लोगों को सुरक्षित निकाला

गाजियाबादः बिल्डिंग में आग लगने से दर्जनभर वाहन जले, लोगों को सुरक्षित निकाला

यूपी के गाजियाबाद जिले के लोनी में शुक्रवार देर रात बिल्डिंग में आग लगने से दर्जनभर वाहन जल गए। लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के एक बिल्डिंग में देर रात करीब एक बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई।

By Rajni 

Updated Date

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के लोनी में शुक्रवार देर रात बिल्डिंग में आग लगने से दर्जनभर वाहन जल गए। लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के एक बिल्डिंग में देर रात करीब एक बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू में भर्ती 5 बच्चों को मिली छुट्टी

आग बिल्डिंग की निचली मंजिल पर बिजली के मीटर में लगी। जिसके कारण वहां खड़े नौ दोपहिया वाहन और दो कार जलकर राख हो गए। निचली मंजिल पर खड़े वाहनों में आग से ऊपर फ्लैटों में भी धुआं फैल गया, जिससे मकान के अंदर मौजूद परिवार फंस गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने सीढियां लगाकर फ्लैट के अंदर फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला।

मौके पर मौजूद एसीपी लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने भी हाथ में टॉर्च लेकर दमकल विभाग की मदद की। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

पढ़ें :- दुकानों में लगी आग, फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com