1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊः अवैध वसूली के आरोप में डूडा की सहायक परियोजना अधिकारी निलंबित

लखनऊः अवैध वसूली के आरोप में डूडा की सहायक परियोजना अधिकारी निलंबित

यूपी के लखनऊ में आवास आवंटन में अवैध वसूली के आरोप में डूडा की सहायक परियोजना अधिकारी (संविदा) लालिमा शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी के लखनऊ में आवास आवंटन में अवैध वसूली के आरोप में डूडा की सहायक परियोजना अधिकारी (संविदा) लालिमा शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का आदेश सूडा (स्टेट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी) के निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने जारी किया है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

पीड़ित ने परियोजना अधिकारी डूडा से की थी शिकायत

डूडा लखनऊ की सहायक परियोजना अधिकारी (संविदा) लालिमा शर्मा पर आरोप है कि बरावन कलां स्थित हयात नगर निवासी अशोक कुमार से आवास आवंटन के नाम पर करीब 80 हजार रूपये लिए हैं। इसकी शिकायत पीड़ित ने परियोजना अधिकारी डूडा से की थी।

जिसके साथ सहायक परियोजना अधिकारी लालिमा शर्मा से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी गई थी। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि लालिमा शर्मा के इस कार्य से सरकार की छवि धूमिल हुई है।

साथ ही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी जरूरतमंदों को नहीं मिल पाया है। जिसके चलते लालिमा शर्मा को निलंबित कर सूडा मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसके अलावा विभागीय कार्रवाई की भी संतुति की गई है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com