मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान सिपाही ने श्रद्धालु को डंडे से पीटा, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Rakesh

यूपी के फतेहपुर जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान सिपाही ने श्रद्धालु को डंडे से पीट दिया। मामले की जानकारी पर एसपी ने कांस्टेबल शैलेंद्र को लाइन हाजिर कर सीओ को जांच सौंप दी है। घटना जिले के मालवां थानाक्षेत्र के आदमपुर घाट का है।

During idol immersion in Fatehpur
शेयर करें

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान सिपाही ने श्रद्धालु को डंडे से पीट दिया। मामले की जानकारी पर एसपी ने कांस्टेबल शैलेंद्र को लाइन हाजिर कर सीओ को जांच सौंप दी है। घटना जिले के मालवां थानाक्षेत्र के आदमपुर घाट का है।

यूपी के फतेहपुर जिले में मूर्ति विसर्जन करने गए श्रद्धालु की पुलिस ने लाठी से पिटाई कर दी और खींचते हुए अपने साथ ले गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए जांच सीओ को सौंप दी है। मंगलवार के दिन विजयदशमी पड़ने पर दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन नहीं हो पाया था।

कुछ लोगों ने विजयादशमी के दिन ही मूर्ति का विसर्जन कर दिया था, लेकिन बुधवार के दिन जिले में स्थापित सभी दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इसी दौरान मलवा थाना क्षेत्र के आदमपुर गंगा घाट का ऐसा वीडियो सामने आया कि इस वीडियो में पुलिसकर्मी श्रद्धालु के साथ डंडे से पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसपी ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए आगे की जांच सीओ को दे दी है।

टैग: action S&P
शेयर करें