1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में 11 मेट्रो रूट पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, जानें क्यों

लखनऊ में 11 मेट्रो रूट पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, जानें क्यों

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए जिलाधिकारी ने सख्त रवैया अपनाया है। आए दिन जाम से परेशान लोगों को समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए डीएम ने शहर के 11 मेट्रो रूट पर ई रिक्शा को बैन करने का आदेश दिया है।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए जिलाधिकारी ने सख्त रवैया अपनाया है। आए दिन जाम से परेशान लोगों को समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए डीएम ने शहर के 11 मेट्रो रूट पर ई रिक्शा को बैन करने का आदेश दिया है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा - 'भाजपाई हारेंगे भी और भागेंगे भी...',

डीएम की समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई थी कि शहर में ई रिक्शा के चलते ही ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, डीएम के आदेश पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए हजरतगंज में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत कई ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया। जिससे अन्य चालकों में हड़कंप मच गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com