मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

Electric vehicles: इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को मिलेगी महत्वपूर्ण गति, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री कल (22 अगस्त) बेंगलुरु में रखेंगे वाहन परीक्षण सुविधा की आधारशिला

HO BUREAU

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद वेंकटेश जोशी 22 अगस्त को बेंगलुरु में नेशनल टेस्ट हाउस (NTH) आरआरएसएल (RRSL) कैंप की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) परीक्षण सुविधा की आधारशिला रखेंगे। दक्षिण भारत में अपनी पहुंच का विस्तार करने, ईवी बैटरी और चार्जर के क्षेत्रों में परीक्षण सुविधाएं खोलने के लिए आरआरएसएल जक्कुरु परिसर बेंगलुरु ( कर्नाटक) में एक उपग्रह केंद्र खोला जा रहा है।

electric vehicles
electric vehicles
शेयर करें

नई दिल्ली। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद वेंकटेश जोशी 22 अगस्त को बेंगलुरु में नेशनल टेस्ट हाउस (NTH) आरआरएसएल (RRSL) कैंप की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) परीक्षण सुविधा की आधारशिला रखेंगे। दक्षिण भारत में अपनी पहुंच का विस्तार करने, ईवी बैटरी और चार्जर के क्षेत्रों में परीक्षण सुविधाएं खोलने के लिए आरआरएसएल जक्कुरु परिसर बेंगलुरु ( कर्नाटक) में एक उपग्रह केंद्र खोला जा रहा है।

इस सुविधा से ईवी उद्योग को महत्वपूर्ण गति मिलेगी।प्रयोगशाला अत्याधुनिक ईवी बैटरी परीक्षण के उपकरणों से सुसज्जित होगी, जो विद्युत सुरक्षा, ईएमसी/ईएमएफ, एफसीसी/आईएसईडी, कार्यात्मक सुरक्षा, स्थायित्व (जीवन चक्र), जलवायु (आईपी परीक्षण, यूवी) सहित विभिन्न परीक्षण करने में सक्षम होंगे। यह दक्षिण भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माताओं के लिए बड़ा वरदान होगा और उद्योग के विकास में सहायता करेगा।

उपभोक्ताओं तक पहुंचने से पहले वाहनों की गुणवत्ता की होगी कड़ी जांच

यह सुविधा बैटरी दक्षता, सुरक्षा मानकों और प्रदर्शन मेट्रिक्स सहित इलेक्ट्रिक वाहन के विभिन्न पहलुओं के परीक्षण के लिए एक व्यापक केंद्र के रूप में काम करेगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि वाहन उपभोक्ताओं तक पहुंचने से पहले कड़े गुणवत्ता मानकों को पूरा करते हैं।मालूम हो कि भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग के तत्वावधान में नेशनल टेस्ट हाउस (NTH) एक प्रमुख वैज्ञानिक संगठन है जो विभिन्न क्षेत्रों में परीक्षण और गुणवत्ता में सबसे आगे रहा है।

NTH जल जीवन मिशन, बुलेट ट्रेन परियोजना, मेट्रो परियोजनाओं, उर्वरक परीक्षण, बिजली परियोजनाओं जैसी विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परियोजनाओं के लिए एक सूचीबद्ध परीक्षण और क्यूए एजेंसी है। यह भारत में ड्रोन प्रमाणपत्र देने वाली एकमात्र सरकारी एजेंसी भी है। NTH के पास कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, गाजियाबाद, गुवाहाटी, जयपुर और वाराणसी में अत्याधुनिक परीक्षण प्रयोगशालाएं हैं।

शेयर करें