1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः रायबरेली में चाय पीते लिपिक पर गिरा बिजली का तार, मौत

यूपीः रायबरेली में चाय पीते लिपिक पर गिरा बिजली का तार, मौत

यूपी के रायबरेली जिले की ऊंचाहार सीएचसी में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब वहां तैनात एक लिपिक के ऊपर बिजली का तार गिर गया। करंट की चपेट में आने से लिपिक की मौत हो गई।

By Rajni 

Updated Date

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले की ऊंचाहार सीएचसी में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब वहां तैनात एक लिपिक के ऊपर बिजली का तार गिर गया। करंट की चपेट में आने से लिपिक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर फैल गई।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हुई घटना

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। जिले के ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संतोष कुमार लिपिक के पद पर तैनात थे। वह सीएचसी परिसर में ही संचालित चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे।

पड़ोस में लगे खम्भे पर ट्रांसफार्मर रखा था और उससे बिजली की तार निकली हुई थी।अचानक से ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ और एक बिजली का तार टूटकर चाय पी रहे लिपिक पर गिरा। जब तक लोग कुछ समझ पाते लिपिक झुलस गए।

आनन-फानन में लाइन बंद कराई गई। उन्हें सीएचसी में ईलाज के लिए ले जाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने उनका परीक्षण किया और मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी तत्काल परिजनों व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन विलाप करने लगे।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मौके पर मौजूद चश्मदीद प्रमोद कुमार ने बताया कि लिपिक दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी बीच अचानक तार टूटकर उनपर गिरा और वह करंट की चपेट में आ गए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com