1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 10 हजार के लिए नौकरी पर आफतः मुरादाबाद में घूस लेते बिजलीकर्मी रंगेहाथ गिरफ्तार

10 हजार के लिए नौकरी पर आफतः मुरादाबाद में घूस लेते बिजलीकर्मी रंगेहाथ गिरफ्तार

यूपी के मुरादाबाद जिले में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को रिश्वत लेते बिजलीकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। टीम की कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

By Rajni 

Updated Date

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को रिश्वत लेते बिजलीकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। टीम की कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार कर्मचारी महानगर के शिवपुरी विद्युत वितरण खंड तृतीय में कार्यरत है।

पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप

कर्मचारी शरद भटनागर को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) ने बुधवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी एवं निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि 10 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली विभाग के कर्मचारी शरद भटनागर को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि थाना गलशहीद के मोहम्मद सिराज ने बिजलीकर्मी शरद भटनागर के विरुद्ध शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी। सिराज भूड़े का चौराहा के पास बेगम वाली मस्जिद कूड़ाघर बकरे के हाता का रहने वाला है।

वहीं कटघर थाने के दारोगा जितेंद्र सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन टीम के प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके आधार पर आरोपित को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। मोहम्मद सिराज अहमद ने बताया कि उनके चचेरे भाई तालिब हुसैन दिल्ली में रहकर काम करते हैं। उनके परिवार की देखभाल उन्हीं (सिराज) के जिम्मे है।

पूर्व में जूनियर अभियंता प्रमोद कुमार ने तालिब हुसैन के घर चेकिंग के दौरान बिजलीचोरी पकड़ी थी। उस समय अभियंता ने तालिब के घर में 148 वाट का लोड पाया था। मामले में अभियंता ने 23 फरवरी को कार्यालय में रिपोर्ट दी थी।

पढ़ें :- करवाचौथ व्रत का क्या है महत्व और कैसे करें विधि-विधान से पूजा? जानिए

मोहम्मद सिराज का आरोप है कि शिवपुरी बिजलीघर के कार्यालय में कर्मचारी शरद भटनागर से जानकारी ली तो उन्होंने 20 हजार रुपये की रसीद कटना बताया। लेकिन कुल 30 हजार रुपये जमा करने को कहा था। 10 हजार रुपये अतिरिक्त के सवाल पर शरद ने कहा कि यदि नहीं दिया तो तुम्हारा काम भी नहीं हो पाएगा। जिसके चलते भ्रष्टाचार निवारण संगठन कार्यालय में शिकायत की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com