Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बाइक सवार बदमाश गोली लगने से घायल

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बाइक सवार बदमाश गोली लगने से घायल

By Rakesh 

Updated Date

नोएडा। यूपी के नोएडा की कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, पल्सर बाइक, लूटे हुए 10 मोबाइल तथा 27 हजार रुपए बरामद हुए हैं।

पढ़ें :- लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने बच्ची पर किया हमला, जख्मी

पुलिस दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि पकडे गए दोनों बदमाशों की पहचान केतन और शुभम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस एफएनजी गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से बाइक सवार दो लडके आते दिखाई दिए।

पुलिस द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस को देखकर बाइक सवार एफएनजी सर्विस रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस द्वारा इनका पीछा किया गया। अपने आप को घिरता देख अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। एडीसीपी  ने बताया कि केतन और शुभम शातिर किस्म के स्नैचर हैं।  दोनों पूर्व में भी मोबाइल स्नैचिंग के अपराध में जेल जा चुके हैं। केतन के खिलाफ लूट, चोरी, हत्या के प्रयास के लगभग 21 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि शुभम के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज हैं।

पढ़ें :- मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया को लगी गोली, गिरफ्तार
Advertisement