मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

चुनाव नजदीक आते ही सरगर्मी बढ़ी, PM मोदी 9 को जनसभा को करेंगे संबोधित

HO BUREAU

लोकसभा का चुनाव जितना नजदीक आता जा रहा है, उतनी ही प्रत्याशियों की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। जिसके चलते पीलीभीत में राजनेताओं का बराबर आवागमन लगा हुआ है। 2 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया। जबकि 6 अप्रैल को भारत के गृहमंत्री अमित शाह का पीलीभीत का दौरा है।

bjp
शेयर करें

पीलीभीत। लोकसभा का चुनाव जितना नजदीक आता जा रहा है, उतनी ही प्रत्याशियों की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। जिसके चलते पीलीभीत में राजनेताओं का बराबर आवागमन लगा हुआ है। 2 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया। जबकि 6 अप्रैल को भारत के गृहमंत्री अमित शाह का पीलीभीत का दौरा है।

इसके बाद में 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीलीभीत की धरा पर पहली बार पधारेंगे। जिसको लेकर प्रशासन व पुलिस सक्रिय हो गई है। सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। मोदी ड्रमण्ड इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट मांगने को लेकर राजनेताओं का आवागमन शुरू है।

शेयर करें