1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराजः खत्म नहीं हो रही रंगबाजी, फिर मांगी 50 लाख की रंगदारी, अतीक के गुर्गे का कारनामा

प्रयागराजः खत्म नहीं हो रही रंगबाजी, फिर मांगी 50 लाख की रंगदारी, अतीक के गुर्गे का कारनामा

यूपी के प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद भी उसके गुर्गों की दबंगई का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड की गवाह रुखसाना के भाई नूर अख्तर से जुड़ा है।

By Rajni 

Updated Date

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद भी उसके गुर्गों की दबंगई का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड की गवाह रुखसाना के भाई नूर अख्तर से जुड़ा है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की भी मिली धमकी

नूर अख्तर से माफिया अतीक अहमद के गुर्गे मुबारक और उसके तीन साथियों ने 50 लाख की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। करैली थाने की पुलिस पीड़ित नूर अख्तर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित के मुताबिक वह गेहूं में सिंचाई के लिए अपने खेत में जा रहा था। तभी मुबारक और उसके तीन अन्य साथियों ने उसे रोककर 50 लाख रुपए की डिमांड की।

कहा तुम लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने उसका घर गिराया है। उसकी भरपाई के लिए पचास लाख रुपए की रंगदारी देनी होगी, वर्ना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। माफिया अतीक के गुर्गों की धमकी से डरे सहमे नूर अख्तर ने मामले की शिकायत करेली पुलिस से की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की तलाश की जा रही है। बीएसपी विधायक राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्याकांड का आरोप अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ और उसके गुर्गों पर लगा था। राजू पाल हत्याकांड की चश्मदीद गवाह करेली के बख्शी मोड़ा निवासी रुखसाना भी है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

कई बार रुखसाना ने भी राजू पाल हत्या मामले में गवाही से पीछे हटने के लिए माफिया अतीक के गुर्गों पर धमकाने का आरोप लगा चुकी है। वहीं अब रुखसाना के भाई नूर अख्तर ने भी मुबारक पर धमकी और रंगदारी का आरोप लगाया है।

बक्शी मोड़ा का ग्राम प्रधान भी रह चुका है मुबारक 

दरअसल मुबारक बक्शी मोड़ा का ग्राम प्रधान भी रहा है। मुबारक के खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज है। वह करेली थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। साल 2020 में उसके अवैध निर्माण पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com