मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः मांगें मनवाने के लिए सरकार को विवश कर रहे किसान, कहा- शुभकरण की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार

Rakesh

किसान आंदोलन धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है। बता दें कि किसान नेता अलग-अलग रणनीति बनाकर सरकार को अपनी मांगों को मजबूर करने के लिए विवश कर रहे हैं। बुधवार को पूरे प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर सभी जिले में 2 घंटे के लिए हाईवे को जाम कर दिया गया था।

firing
शेयर करें

यमुनानगर। किसान आंदोलन धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है। बता दें कि किसान नेता अलग-अलग रणनीति बनाकर सरकार को अपनी मांगों को मजबूर करने के लिए विवश कर रहे हैं। बुधवार को पूरे प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर सभी जिले में 2 घंटे के लिए हाईवे को जाम कर दिया गया था।

किसान नेताओं का कहना था कि खनोरी बॉर्डर पर शुभकरण की मौत पुलिस की गोली से हुई है। गुरनाम सिंह चढूनी ग्रुप यमुनानगर के डायरेक्टर मनदीप रोड छप्पर का कहना है कि 21 साल के किसान शुभकरण की मौत के लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार है। कहा कि ऐसी निकम्मी सरकार को हम आईना दिखाना चाहते हैं।

शेयर करें