Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किसानों का चीनी मिल पर 4.88 करोड़ का बकाया, कर रहे आर्थिक संकट का सामना

किसानों का चीनी मिल पर 4.88 करोड़ का बकाया, कर रहे आर्थिक संकट का सामना

यूपी के सुल्तानपुर जिले के गन्ना किसान बकाए का भुगतान न होने से काफी परेशान हैं। उनके लिए किसान सहकारी चीनी मिल वरदान की बजाय अभिशाप बनी हुई है।

By Rajni 

Updated Date

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले के गन्ना किसान बकाए का भुगतान न होने से काफी परेशान हैं। उनके लिए किसान सहकारी चीनी मिल वरदान की बजाय अभिशाप बनी हुई है।

पढ़ें :- सिद्धार्थनगर में आग से 100 बीघे गेहूं की फसल राख

इस वित्तीय वर्ष में गन्ना किसानों का चीनी मिल पर 4.88 करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया है। बेची गई फसल का मूल्य समय से न मिलने पर आगामी फसल की तैयारी के लिए किसान परेशान हैं। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ बलिया राजमार्ग पर सैदपुर के पास जनपद की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, मुख्यमंत्री श्रीपति मिश्र द्वारा 3 मार्च 1984 को किया गया था।

चीनी मिल स्थापित हो जाने से जनपद के किसानों को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन कुछ वर्षों से मरम्मत के अभाव में किसान सहकारी चीनी मिल अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। मिल कब चलती है कब तकनीकी खामी के चलते बंद हो जाए किसानों को पता नहीं चल पाता है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में मरम्मत कार्य के चलते देर से संचालन भी हुआ था।

बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में किसान सहकारी चीनी मिल में 8 लाख 86 हजार 361 कुंतल गन्ने की पेराई हुई है। 23 मार्च को चीनी मिल बंद हो गई। किसानों का कुल गन्ना मूल्य 30 करोड़ 84 लाख 73 हजार रुपये हुआ था। जिसमें से चीनी मिल ने 25 करोड़ 96 लाख 17 हजार रुपये का भुगतान किसानों को कर दिया  है। चार करोड़ 88 लाख 56 हजार रुपये का भुगतान किसानों का अब भी बाकी है।

गन्ने का मूल्य नहीं मिलने से खेतीबाड़ी का काम प्रभावित हो रहा है।  प्रताप नारायण, महाप्रबंधक किसान सहकारी चीनी मिल ने बताया कि किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने के लिए शासन को मांग पत्र भेजा गया है। रुपया मिलते ही गन्ना किसानों के खातों में भेज दिया जाएगा।

पढ़ें :- रास्ते के विवाद में किसान की हत्या, दो गंभीर जख्मी, आरोपी फरार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com