Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः सिरसा में किसानों ने सांसद के घर का किया घेराव, फूंका पुतला

हरियाणाः सिरसा में किसानों ने सांसद के घर का किया घेराव, फूंका पुतला

हरियाणा के सिरसा जिले में किसानों ने सांसद सुनीता दुग्गल के घर का घेराव किया। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश भर के सांसदों के घर का घेराव किया गया। किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। किसानों ने सांसद सुनीता दुग्गल का पुतला उनकी कोठी के सामने ही फूंकने का ऐलान किया था। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर किसानों को रोक दिया।

By Rakesh 

Updated Date

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले में किसानों ने सांसद सुनीता दुग्गल के घर का घेराव किया। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश भर के सांसदों के घर का घेराव किया गया। किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। किसानों ने सांसद सुनीता दुग्गल का पुतला उनकी कोठी के सामने ही फूंकने का ऐलान किया था। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर किसानों को रोक दिया।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

किसानों ने केंद्र और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सांसद सुनीता दुग्गल के सिरसा आवास के बाहर किसान धरने पर बैठे। धरनास्थल पर  किसानों ने सांसद सुनीता दुग्गल का पुतला फूंका। किसानों के MSP और अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशभर में किसानों द्वारा बीजेपी के सांसदों के घरों का घेराव किया गया।

इसी कड़ी में सिरसा में भी बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल के घर के घेराव किया गया, जिसमें विभिन्न किसान संगठनों के किसानों ने हिस्सा लिया। आज सुबह किसान सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में इक्क्ठा हुए और पैदल मार्च करते हुए सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल के आवास का घेराव कर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन किसान बैरिकेडिंग को पार कर सुनीता दुग्गल के आवास के नजदीक पहुंचे और वहां पर धरना लगा कर जमकर नारेबाजी की। किसानों ने सांसद सुनीता दुग्गल का पुतला फूंका। वहीं किसानों ने शंभू बॉर्डर में किसानों पर हुए अत्याचार की निंदा भी की।

मांगें नहीं मानने पर आंदोलन को और तेज करने की धमकी

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

किसान नेता हरजिंदर सिंह और लक्खा सिंह ने कहा कि संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बीजेपी के सांसदों के आवास का घेराव किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाना चाहते हैं लेकिन सरकार ने उन्हें रोकने के लिए भारी पुलिस फ़ोर्स लगा कर बैरिकेडिंग कर रखी है और उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा। किसान नेताओं ने कहा कि यदि किसानों की मांगे नहीं मानी तो किसान अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com