1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस के एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाई गई फातिया

हाथरस के एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाई गई फातिया

हाथरस के बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के गेट के सामने बच्चों के बच्चों को फातिया पढ़ाई गई जिसके बाद अभिभावक भड़क गए है हिन्दू संगठन के साथ स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है.

By Avnish 

Updated Date

हाथरस के अलीगढ़ रोड के पास एक इंटरनेशनल स्कूल है जिसका नाम  बीएलएस इंटरनेशनल है वहां से ऐसी खबर सामने आई है जिससे आप अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले 10 बार सोचेंगे बता दें कि स्कूल में छात्र-छात्रों से फातिया पढ़ाया गया है जिसके विरोध में तमाम अभिभावक गेट पर पहुंचकर हनुमान चालिसा का पाठ कर रहे है जानकारी यह निकलकर सामने आई है कि स्कूल प्रशासन ने प्रधानाचार्य को सस्पेंड कर दिया है लेकिन हंगामा अभी भी बरकरार है.

पढ़ें :- लखनऊ में बड़ी वारदात, ICICI बैंक के बाहर पति ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या

 

प्रधानाचार्य को सस्पेंड किया सस्पेंड

बीएलएस इंटरनेशनल विद्यालय के एडमिन ने जानकारी दी कि मंगलवार को विश्व धरोहर दिवस था इस दौरान सभी बच्चों को प्रार्थना करवाई गई थी और इस वक्त रमजान का महीना चल रहा है यहीं वजह से प्रार्थना कराई गई है यह सारे आरोप गलत है कि कलावे उतरवाए गए और फातिया पढ़ाया गया है स्कूल प्रशासन ने इस पूरे मामले पर माफी मांगी है इसके साथ ही  प्रधानाचार्य और दो शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है इसी के साथ वहीं जिला अधिकारी ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लिया है और जांच कमेटी का गठन भी कर दिया गया है.

 

पढ़ें :- बांदा में बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तैयारी, कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव

अभिभावकों की मांगे

बता दें कि जब से अभिभावकों को पता चला है इस बात का तब से वो लगातार प्रदर्शन कर रहे है उनकी मांग है कि स्कूल के सारे स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो इतना ही नहीं अभिभावकों की तरफ से कहा गया है कि कलावा भी बच्चों के हाथ से हटा लिया गया है जिसकों लेकर अभिभावकों के अंदर काफी आक्रोश भरा हुआ है और मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है.

 

स्कूल की बसे रोकी गई

जानकारी दे दे हिन्दूवादी संगठन द्वारा स्कूल की बसे साथ ही रोकी गई है वहीं हिन्दूवादी संगठन की तरफ से शिक्षकों व स्टाफ के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की गई है उसके बाद पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें समझा कर बस को रवाना कराया

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com