मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

पहले पति-पत्नी में विवाद, फिर पति की हो गई मौत

Rajni

यूपी के बदायूं जिले के थाना जरीफनगर इलाके के हसनपुर टप्पा वैश्य से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां पति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

death
शेयर करें

बदायूं। यूपी के बदायूं जिले के थाना जरीफनगर इलाके के हसनपुर टप्पा वैश्य से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां पति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पिता ने बहू पर ही जहरीला पदार्थ खिलाकर मार-डालने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक  रामभरोसे के पिता दाताराम का आरोप है कि 18 मई की रात पति-पत्नी के बीच पहले विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी तारावती ने बेटे रामभरोसे को जहरीला पदार्थ खिला दिया। आनन-फानन में उपचार के लिए ले गए। लेकिन बेटे की मौत हो गई।

टैग: Death police
शेयर करें