मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः सांपला मंडी में हुई सबसे पहले गेहूं की खरीद, सरसों की खरीद का 90% हुआ मंडी से उठान

HO BUREAU

रोहतक जिले की सांपला मंडी में बुधवार को गेहूं की फसल की पहली खरीद की गई। ये खरीद हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन द्वारा की गई। अब तक सांपला मंडी में गेहूं की लगभग 13 हजार क्विंटल की आवक हुई और जिसमें से आज 1983 क्विंटल गेहूं की खरीद हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन द्वारा की गई हैं।

sampla mandi
शेयर करें

रोहतक। रोहतक जिले की सांपला मंडी में बुधवार को गेहूं की फसल की पहली खरीद की गई। ये खरीद हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन द्वारा की गई। अब तक सांपला मंडी में गेहूं की लगभग 13 हजार क्विंटल की आवक हुई और जिसमें से आज 1983 क्विंटल गेहूं की खरीद हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन द्वारा की गई हैं।

सांपला मंडी के सचिव दीपक कुमार ने किसानों का आह्वान किया है कि वे अपनी फसल को सूखाकर एवं साफ करके ही मंडियों में बिक्री के लिए लाएं ताकि फसल बिक्री में कोई असुविधा न हो।

वहीं दीपक कुमार ने बताया कि आज हैफेड द्वारा सांपला मंडी में 3 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। सापला मंडी से तकरीबन 90% सरसों का उठान हो चुका है। उन्होंने बताया कि किसानों से फसल खरीदने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए मंडी में सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।

शेयर करें