1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी कमिश्नरेट की सख्त कार्रवाईः इस गलती पर पांच पुलिसकर्मियों को किया गया बर्खास्त  

वाराणसी कमिश्नरेट की सख्त कार्रवाईः इस गलती पर पांच पुलिसकर्मियों को किया गया बर्खास्त  

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कदम उठा रहा है।

By Rakesh 

Updated Date

वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कदम उठा रहा है। इसी सिलसिले में वाराणसी कमिश्नरेट में चार सिपाही सहित पांच पुलिसकर्मियों को शनिवार को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

पढ़ें :- 2014 से पहले सरकारों को रहती थी कुर्सी बचाने की चिंता, देश के हाथ से निकल जाते थे अवसर : रक्षा मंत्री

नौकरी से निकाले गए पुलिस कर्मियों में 1994 बैच का सिपाही हरिबंश भारती, 2018 बैच का सिपाही अमित कुमार, 2015 बैच का सिपाही संजय कुमार शुक्ला व 2014 बैच का मनोज कुमार तिवारी और अर्दली चपरासी अमृत लाल शामिल है।

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन / मुख्यालय एवं अपराध अमित कुमार ने बताया कि पांचों पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनहीनता की शिकायतें थीं। विभागीय जांच में पांचों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। दोष सिद्ध होने पर पांचों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com