मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
हेल्थ

मैदा इन बीमारियों को करता है पैदा

Avnish

हर किसी को चटकदार चीजें खाना बेहद पसंद है लेकिन ज्यादातर चीजे मैदा से बनी होती है और यह मैदा कई बीमारियों को निमंत्रण देता है चलिए जानते है मैदा कितना नुकसानदायक है

flour
शेयर करें

क्या आप भी उन लोगों में से है जो दिन-रात मैदे से बनी चीजें खाना पसंद करते है मोमोज, चॉऊमीन, मैगी को चटकारे लेकर खाते है अगर हां तो आज से अभी से बंद कर दीजिए क्योंकि मैदा आपके लिए नुकसानदायक है यह तो आप जानते है लेकिन यह कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है यह नहीं जानते होंगे आज हम आपको बताने जा रहे है कि कितना नुकसान आपको मैदा पहुंचाएगा चलिए जानते है

कितना नुकसान पहुंचाता है मैदा इससे पहले यह जानना जरूरी है कि मैदा बनता कैसे है बता दें कि मैदा गेहूं से ही बनता है जिस तरीके से आटे के लिए गेहूं को अच्छे तरीके से साफ करके पीसा जाता है तो ठीक वहीं तरीका मैदा के लिए इस्तेमाल किया जाता है फिर धो कर गेहूं की ऊपरी परस को हटा लिया जाता है फिर इसको बहुत ही बारीक पीसा जाता है तब जाकर हमे मैदा मिलता है.

मैदा सेहत के लिए काफी हानिकारक माना जाता है आटा और मैदा दोनों ही गेहूं से ही बनता है लेकिन ज्यादा हानिकारक मैदा होता है ऐसा इसीलिए क्योंकि मैदा बनाते समय ऊपरी हिस्सी गेहूं का हटा लिया जाता है जिससे गेहूं के फाइबर निकल जाते है और यहीं कारण है कि जो भी ऐसी चीजें हो जिनके ऊपर से फाइबर हटा ली जाए उस खाने को पचाया नहीं जा सकता है और जो खाना नहीं पचता है वो आंतों में चिपक जाता है जो कि कई तरीके की गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है कब्ज की दिक्कत भी आपको हो सकती है. इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि मैदा ज्यादा मात्रा में तेल सोखता है फिर तेल के कारण आपको हर वक्त भारीपन महसूस होता है इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है.

 

मैदे की जगह करें इसका उपयोग

अगर आपको मैदे से बनीं चीजें खाने का मन करता है तो ऐसे में आप वो चीज आटे का बना कर सेवन कर सकते है स्वाद दोनों का एक ही आएगा और अब तो मार्केट में भी आटे से बनीं चीजें भी आने लगी है जैसे की आटे की मैगी आटे से बनें मोमोज तो कोशिश करें की आप मैदे का सेवन कम से कम करें

शेयर करें