मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर पूर्व उपप्रधानमंत्री देवी लाल को किया याद

HO BUREAU

पूर्व उपप्रधानमंत्री देवी लाल की 23 वीं पुण्यतिथि पर कुरुक्षेत्र के देवी लाल चौक पर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देवीलाल की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। कुरुक्षेत्र में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के कार्यकर्ताओं और शेर सिंह बडशामी पूर्व विधायक, रामकुमार एबला प्रभारी कुरुक्षेत्र लोकसभा, तनुजा जिला प्रधान महिला विंग इनेलो और सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।

Former Deputy Prime Minister Devi Lal
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। पूर्व उपप्रधानमंत्री देवी लाल की 23 वीं पुण्यतिथि पर कुरुक्षेत्र के देवी लाल चौक पर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देवीलाल की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। कुरुक्षेत्र में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के कार्यकर्ताओं और शेर सिंह बडशामी पूर्व विधायक, रामकुमार एबला प्रभारी कुरुक्षेत्र लोकसभा, तनुजा जिला प्रधान महिला विंग इनेलो और सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।

इस मौके पर वक्ताओं ने देवीलाल की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि देवी लाल जी इंसान के रूप में देवता थे। उन्होंने देश व प्रदेश के अंदर किसान, मजदूर  हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। छोटे दुकानदारों, बड़े व्यापारियों व हर वर्ग का ध्यान रखते हुए उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ देश के विकास में मुख्य भूमिका निभाई।

इस मौके पर शेर सिंह बडशामी पूर्व विधायक, रामकुमार एबला प्रभारी कुरुक्षेत्र लोकसभा , तनुजा जिला प्रधान महिला विंग इनेलो, कृष्ण बुरा हल्का प्रधान थानेसर,  तुनखान प्रधान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, संदीप अजराणा आदि मौजूद थे।

शेयर करें