1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः शौचालय के टैंक की सफाई करते पिता-पुत्र समेत चार की मौत

यूपीः शौचालय के टैंक की सफाई करते पिता-पुत्र समेत चार की मौत

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार को शौचालय के टैंक की सफाई करते समय एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांचवां गंभीर रूप से घायल हो गया है।

By Rajni 

Updated Date

कुशीनगर।  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार को शौचालय के टैंक की सफाई करते समय एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांचवां गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

हादसा नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामनगर खपरधिका टोला में हुआ। जानकारी के अनुसार, रविवार को नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के बहोरा रामनगर के खपरधिका टोला में एक परिवार के पांच लोग घर में बने शौचालय के टैंक की सफाई कर रहे थे।

मृतकों में पिता और पुत्र भी

सफाई के दौरान गैस की चपेट में आने से एक व्यक्ति टैंक में गिर गया। इसके बाद परिवार के सभी लोग एक-एक कर गैस की चपेट में आते चले गए। इस दौरान पांच में से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर है। मृतकों में पिता और पुत्र भी शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे खड्डा सीओ संदीप वर्मा, सदर एसडीएम महात्मा सिंह बचाव कार्य में जुटे हैं। मृतकों में नंदलाल कुशवाहा, पुत्र नितेश सहित आनंद व दिनेश शामिल हैं। जबकि राजकुमार घायल है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com