1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में बनाए गए चार महासचिव, प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में बनाए गए चार महासचिव, प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में सपा ने संगठन की मजबूती के लिए गुरुवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में सपा ने संगठन की मजबूती के लिए गुरुवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें नौ उपाध्यक्ष व चार महासचिव बनाए गए हैं। 147 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी में सभी वर्गों के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप की राज्य कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, बृजेश विश्वकर्मा, श्याम कृष्ण गुप्ता ‘साहू‘, रामसेवक पाल, तूफानी निषाद, देशराज सिंह जाट, कल्याण यादव, अमित प्रजापति, रामनरेश चौरसिया शामिल किए गए हैं।

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1679457955773657089?s=20

कार्यकारिणी में चार प्रदेश महासचिव अब्दुल हफीज गॉधी, रामचन्द्र राजभर, गिरीश मथोरिया सेन (सविता), महेन्द्र चौहान कोषाध्यक्ष निशीथ रंजन (नयन वर्मा) शामिल हैं। इनके अलावा 25 विशेष आमंत्रित सदस्य, 108 प्रदेश सचिव तथा 25 कार्यकारिणी सदस्य भी नामित किए गए है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com