1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया में बड़ा हादसाः बीच गंगा में नाव पलटने से चार की मौत, कई लापता, नाव में 40 लोग थे सवार

बलिया में बड़ा हादसाः बीच गंगा में नाव पलटने से चार की मौत, कई लापता, नाव में 40 लोग थे सवार

यूपी के बलिया जिले में सोमवार सुबह नौ बजे फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर नाव पलट गई। जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई और करीब 24 लोग लापता हैं।

By Rajni 

Updated Date

बलिया। यूपी के बलिया जिले में सोमवार सुबह नौ बजे फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर नाव पलट गई। जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई और करीब 24 लोग लापता हैं। नाव में क्षमता से ज्यादा 40 लोग सवार थे। सभी मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए नाव पर सवार होकर घाट से उस पार जा रहे थे।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

सभी मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए घाट से उस पार जा रहे थे

इस दौरान सवारी अधिक होने के कारण बीच नदी में नाव असंतुलित हो कर पलट गई। नाव पलटते ही चीखपुकार मच गई। नाव डूबता देख घाट किनारे मौजूद नाविक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को बचाने में लग गए। इस बीच चार महिलाओं की गंगा में डूबकर मौत हो गई।

जबकि करीब 24 लोग लापता हैं। उनकी तलाशी का काम जोरों पर है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है। जिन लोगों को बाहर निकाला गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com