कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर महाआरती में शामिल होने पर अपने संबोधन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भगवद्गीता हजारों वर्ष उपरांत आज भी प्रासंगिक है। हमे अंधेरे से उजाले व अज्ञानता से प्रकाश का मार्ग भगवद्गीता ही दिखाती है। श्री नड्डा ने कहा कि भगवद्गीता पढ़कर मानव जीवन सार्थक हो सकता है।
कहा कि किसी को भी अपने जीवन को अंधेरे से उजाले की ओर ले जाना, अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाना, अपने आत्म विश्लेषण को और मजबूत बनाना, वह जितना भागवत गीता का अध्ययन करेगा, उसका जीवन उतना ही आगे बढ़ेगा।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज ने कहा कि भगवत गीता एक ऐसा ग्रंथ है जो आज भी चिंतक इस पर विचार करते हैं कि अशांति के समय कैसे शांति व सद्भाव का संदेश दिया गया जो युगों-युगों उपरांत आज भी सार्थक है।