1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसीः बाबतपुर एयरपोर्ट के टायलेट में लावारिस मिले सोने के 16 बिस्किट, कीमत करीब एक करोड़   

वाराणसीः बाबतपुर एयरपोर्ट के टायलेट में लावारिस मिले सोने के 16 बिस्किट, कीमत करीब एक करोड़   

यूपी के वाराणसी के बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के टॉयलेट में एक करोड़ रुपए के सोने के बिस्किट मिले।

By Rajni 

Updated Date

वाराणसी। यूपी के वाराणसी के बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के टॉयलेट में एक करोड़ रुपए के सोने के बिस्किट मिले। शुक्रवार सुबह जब टॉयलेट की सफाई के लिए सफाईकर्मी पहुंचा तब उसकी नजर पैकेट पर पड़ी।

पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप

सफाई के दौरान पड़ी कर्मचारी की नजर

सफाईकर्मी ने इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों और कस्टम विभाग को दी। सुरक्षा कर्मियों ने पैकेट में बंद सोने को सुरक्षा घेरे में ले लिया। फिर सील पैकेट की स्कैनिंग की गई। इसके बाद पैकेट को खोला गया।

पैकेट में गोल्ड के 16 बिस्किट मिले। इनका वजन करीब 2 किलो था। कस्टम अफसरों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 1.1 करोड़ रुपए आंकी गई है। गोल्ड में विदेशी हॉलमार्क लगा है।

बताया जा रहा है कि शारजाह से तस्करी करके इसको लाया गया है। इसे यहां किसने रखा, इसका पता नहीं चल पाया है। एयरपोर्ट अफसरों के मुताबिक, गुरुवार रात शारजाह से वाराणसी की फ्लाइट लैंडिंग हुई थी। यात्रियों की रवानगी के बाद वेटिंग लाउंज के टॉयलेट की सफाई करने सफाईकर्मी पहुंचा। उसी दौरान टॉयलेट में सोने का पैकेट मिला।

पढ़ें :- करवाचौथ व्रत का क्या है महत्व और कैसे करें विधि-विधान से पूजा? जानिए

CISF के कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि टॉयलेट में किसने सोने के बिस्किट को रखा है। यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी को देखा जा रहा है। उधर, कस्टम के अधिकारियों का कहना है कि किसी यात्री ने शारजाह से तस्करी करके गोल्ड लाया होगा। लेकिन गेट पर कड़ी चेकिंग देखकर उसने टॉयलेट में गोल्ड को छिपा दिया होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com