मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

युसूफ कमाल ने 99.25% पाकर गोरखपुर मंडल का बढ़ाया मान

Rajni

यूपी के गोरखपुर में स्थित एचपी चिल्ड्रन एकेडमी सिविल लाइन्स के 10वीं के छात्र युसूफ कमाल ने आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में 99.25% अंक प्राप्त कर जिला और मंडल के टॉपर बन गए

शेयर करें

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में स्थित एचपी चिल्ड्रन एकेडमी सिविल लाइन्स के 10वीं के छात्र युसूफ कमाल ने आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में 99.25% अंक प्राप्त कर जिला और मंडल के टॉपर बन गए। यूसुफ कमाल के पिता पेशे से डॉक्टर हैं और मां गृहिणी हैं।

एचपी चिल्ड्रेन अकादमी सिविल लाइंस के प्रबंधक अनन्य प्रताप शाही ने कहा कि युसूफ कमाल ने विद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले और मंडल का नाम रोशन किया है। हमारे विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होता है। हमारा मूल सिद्धांत है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाए। इसमें माता-पिता और शिक्षकों का जो आपसी व्यवहारिक समनव्य होता है वह महत्वपूर्ण होता है।

शेयर करें