Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मध्यप्रदेश में गरीब मेधावी छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, परशुराम जयंती पर रहेगी सरकारी छुट्‌टी  

मध्यप्रदेश में गरीब मेधावी छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, परशुराम जयंती पर रहेगी सरकारी छुट्‌टी  

मध्यप्रदेश में अब परशुराम जयंती पर सरकारी छुट्‌टी रहेगी। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राह्मण महाकुंभ में रविवार को की। कहा कि जिन मंदिरों के पास कृषि भूमि नहीं है, वहां के पुजारियों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

By Rajni 

Updated Date

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब परशुराम जयंती पर सरकारी छुट्‌टी रहेगी। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राह्मण महाकुंभ में रविवार को की। कहा कि जिन मंदिरों के पास कृषि भूमि नहीं है, वहां के पुजारियों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

पढ़ें :- आरटीआई ने खोली पोल, दिल्ली के स्कूलों में घट गई छात्रों की संख्या, भाजपा अध्यक्ष ने केजरीवाल सरकार पर बोला हमला

इसके अलावा संस्कृत विद्यालय के 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को 8 हजार और 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित महाकुंभ में प्रदेशभर से समाज के लोग जुटे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पाठ्य पुस्तकों में भगवान परशुराम जी की गाथा पढ़ाई जाएगी।

भोपाल में ब्राह्मण समाज के बच्चों के लिए छात्रावास की मांग पर कहा कि उपलब्धता के आधार पर जमीन की व्यवस्था की जाएगी। गरीब परिवार के मेधावी विद्यार्थी की पढ़ाई चाहे वह मेडिकल की हो या इंजीनियरिंग की, फ्री में कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने मंदिरों के सर्वे कराने की मांग भी स्वीकार की। वह लव जिहाद पर भी सख्त दिखे।

कहा- मध्यप्रदेश में लव तो चल सकता है, लेकिन जिहाद किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा। ब्राह्मण महाकुंभ में द्वारिकापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि मंदिरों पर शासन करने का अधिकार सरकार को नहीं है। धर्मनिरपेक्ष सरकार किसी भी मंदिर का अधिग्रहण कैसे कर सकती है। ब्राह्मण अब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने समाज का उत्थान करें।

पढ़ें :- पहलः केजरीवाल सरकार के उच्च शिक्षण संस्थानों में भी युवाओं के लिए जल्द शुरू होगा बिज़नेस ब्लॉस्टर्स प्रोग्राम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com